• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Sarva Kalyan Brahmin Mahila Sangathan Kashi's Foundation Day and Hariyali Teej celebrations concluded under the leadership of Sarita Tripathi.

सरिता त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्व कल्याण ब्राह्मण महिला संगठन काशी का स्थापना दिवस एवं हरियाली तीज समारोह संपन्न

वाराणसी, सर्व कल्याण ब्राह्मण महिला संगठन काशी का स्थापना दिवस एवं हरियाली तीज समारोह महमूरगंज स्थित होटल पूजा रेजिडेंसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रुचि मिश्रा, सहायक आचार्य, धीरेंद्र महिला महाविद्यालय, वाराणसी ने दीप प्रज्वलित कर कियाकार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की संस्थापिका एवं अध्यक्ष सरिता त्रिपाठी ने की। संचालन प्रो. नम्रता मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन रजनी शर्मा ने किया। समारोह में महिलाओं ने नृत्य, गीत, कजरी एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मांडवी एवं शांभवी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने हरियाली तीज की पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को जीवंत करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. ममता टंडन, अंजली मिश्रा, मधु तिवारी, रचना वाजपेयी, अर्चना त्रिपाठी, मंजू पांडेय, नानी मिश्रा, रेखा मिश्रा, ज्योत्सना मिश्रा, चिंता ओझा, नशी तिवारी, सोनम, पिंकी, संध्या, शशिकला, गोदावरी, रितु, ममता पाठक, प्रीति, सुषमा, करुणा, सविता, सुमन, गुड़िया, मालविका, जमुना शुक्ला, मंजू तिवारी, वंदना, उमा दीक्षित, डॉ. माधवी पांडेय, वीणा अग्निहोत्री, राम तिवारी, रागिनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।