मुरादाबाद जनपद के ग्राम भैंसिया में शिवसेना के जिला प्रमुख की विजेंद्र अरोरा जी के नेतृत्व एक ग्रामीण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
ग्राम भैंसिया में आयोजित शिवसेना ग्रामीण सम्मेलन में मुख्य अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि शिवसेना लगातार गांव और किसान हितों की आवाज उठाने का काम कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि गांवों के विकास और आम जनता के अधिकारों के लिए शिवसेना निरंतर संघर्ष करती रहेगी। ग्रामीण सम्मेलन का समापन कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ,
इस मौके पर मुदित उपाध्यक्ष, शिवू पांडे महानगर प्रमुख, आकाश आर्य, राजीव राठौर, धर्मेंद्र, हरि सिंह, सोनू राजपूत, विक्रम राजपूत, डॉक्टर कैलाश सैनी, राकेश राजपूत, अशोक राजपूत, डॉक्टर सूरज सैनी, रितेश प्रजापति, राहुल राजपूत, गंगाराम राजपूत, मनोज राजपूत, चंद्रपाल प्रधान, पातीराम, अजय राजपूत, चेतराम राजपूत, महेंद्र ठेकेदार, अनमोल सागर, राजेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे मुरादाबाद से शिवम गुप्ता की रिपोर्ट