झुग्गी-झोपड़ी अग्निकांड पीड़ितों से मिले सपा नेता |

लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार 15 अप्रैल को शाम लगी भीषण आग ने सैकड़ों जिंदगियां उजाड़ दीं। इस दर्दनाक हादसे में 300 से अधिक परिवार बेघर हो गए,जबकि बाराबंकी निवासी एक परिवार की दो मासूम बेटियां जिंदा जल गईं। गुरुवार सुबह जब धुआं थमा तो घटनास्थल पर सिर्फ राख, जली गृहस्थी और बिलखते लोग नजर आए। झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार शाम आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, जिसमें 300 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए।आग के दौरान 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए।

इस हृदय विदारक अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए सपा नेता डी.पी. यादव पहुंचे।डी.पी.यादव ने कहा कि यहां का मंजर हृदय को  झकझोरने वाला तथा मन को व्यथित करने वाला है। इस अग्निकांड में लोगों का गृहस्थी के समान सहित सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है। डी.पी.यादव ने अग्निकांड पीड़ित लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस भयंकर दुख की घड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सहित पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रही है।  इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता व नेता पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है व उनके कपड़े,खाने पीने के सामान  व दवा आदि की व्यवस्था में लगातार जुटा हुआ है। डी.पी.यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार पीड़ितों के रहने खाने की व्यवस्था करते हुए उनकी हर संभव मदद करे व उचित मुआवजा दे। 

इस अवसर पर समाजसेवी डॉ.मिथिलेश सिंह भी उपस्थित रहे जिन्होंने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श देते हुए उनके दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।