सेवा में,
श्रीमान संपादक महोदय
समाचार-पत्र, लखनऊ
भारतीय विकास समिति द्वारा आयोजित जुगनू अचीवर्स अवॉर्ड समारोह जयपुर में सम्पन्न।
प्रेस-विज्ञप्ति
लखनऊ, 8 अगस्त 2026
उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षक, चिकित्सक, उद्यमी एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जुगनू अचीवर्स अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। भारतीय विकास समिति द्वारा जयपुर के मानसरोवर, अरावली मार्ग स्थित सामुदायिक केंद्र में अचीवर्स अवॉर्ड-2026 का सफलतापूर्वक समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा निदेशालय, राजस्थान के वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी अमित शर्मा मौजूद रहें आयोजक एवं भारतीय विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया अचीवर्स अवॉर्ड-2026 के लिए उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शिक्षक, चिकित्सक, उद्यमी एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें लखनऊ के रमेश चन्द्र, अनिकेत कुमार, उन्नाव की निधि रावत, कासगंज के आरिफ़ अली खान, अजमेर के अमर सिंह राठौर, जयपुर के राजूलाल मेहरा, कमल किशोर मेहरा, श्रवण मेहरा, मगन लाल मेहरा, डा. राजीव अग्रवाल को मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई
(रामगोपाल सिंह)
9005253515