यूपी में अब बाइक में पीछे बैठने वाले को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा.
यूपी में अब बाइक में पीछे बैठने वाले को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा. नई व्यवस्था के तहत ऐसा करने पर उसका चालान कट जाएगा.
अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा. ई चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी उसमें यह विकल्प रहेगा जिससे चालान किए जाएंगे. पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था.