अधिवेशन में दशकों पुरानी मंडलीय कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश गन्ना र्यवेक्षक संघ इकाई (अयोध्या) का द्विवार्षिक अधिवेशन गन्ना विकास परिषद रौजागांव के सभागार में सम्पन्न हुआ, अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह , अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, चुनाव हेतु प्रांतीय नेतृत्व के ओर से नामित सदस्य नरेंद्र यादव एवं जय सिंह यादव की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में विंदा प्रसाद यादव को जिलाअध्यक्ष, दिव्या सिंह को जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
मंडलीय कार्यकारिणी हेतु निर्वाचन अधिकारयों द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पद पर जय सिंह यादव (अंबेडकर नगर) मंडल महामंत्री देवेश सिंह (अयोध्या) एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेष कुमार मौर्या(अयोध्या) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रेमचन्द्र मिश्र को अयोध्या जनपद का संरक्षक बनाया गया है।मंडल संरक्षक हेतु अम्बेडकरनगर के उदयभान यादव का नाम सर्वसम्मति से घोषित किया गया।
कार्यक्रम में गन्ना पर्यवेक्षक संघ अंबेडकरनगर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेश यादव , जिला महामंत्री वी पी सिंह, बाराबंकी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव वरिष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक राम सिंह, कलहूराम, महेंद्र चौधरी, नित्या नंद मिश्र, रोहित यादव, धर्मेंद्र यादव, विनय प्रकाश यादव, श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, श्रीमती विनीता कश्यप, एवं सचिव गनौली अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी,चीनी मिल स्टाफ मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने अधिवेशन में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अमित सिंह बैस द्वारा आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। अमित सिंह बैस ने कहा यह निर्वाचन संगठन की मजबूती और कर्मचारी हित में मील का पत्थर साबित होगा ।