केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे
लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों का शीघ्र निस्तारण हेतु आज सभी बैंककर्मियों ने काला बैज पहन कर काम किया। साथ ही फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर धरना दिया एवं सायं 5 बजे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन भी किया। यह जानकारी यू एफ बी यू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि बैंक कर्मी, केंद्र सरकार की लगातार उपेक्षा से बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं राज्य स्तरीय धरने में फ़ोरम के सभी सातो घटकों के वरिष्ठ बैंक नेताओं कामरेड वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, अजय पांडेय, एस के संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी के माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी ने अगुवाई की इनके अलावा काम. एस डी मिश्र, वी के सेंगर, शकील अहमद, नदीम सिद्दीकी, आर एन शुक्ला, विंध्य विक्रम, राकेश पाण्डेय, अनूप कुमार, भारती शर्मा, स्वाति सिंह, तारकेश्वर चौहान, धीरज सिंह, आशुतोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, अनुषा दुबे, सुप्रिया गुप्ता के साथ काम. करुणेश शुक्ला, आकाश शर्मा, वी के श्रीवास्तव, धीरज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, ओ एन टंडन, शिव कुमार सिंह, आशीष वर्मा, एम जेड हसन आदि बैंक नेताओं ने धरने में भाग लिया धरने के बाद हुए प्रदर्शन में नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार की मनमानी बैंककर्मी अब नहीं सहेंगे।
अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम द्वारा आगे 25 सितंबर को स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन एवं रैली तथा 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आवाह्न किया गया है।
[15:16, 9/23/2026] +91 94548 47325: 20 बच्चों का शिक्षा और भोजन निःशुल्क कराने का लिया संकल्प
_________
लखनऊ । ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे श्रीं श्रीं गणेश महोत्सव स्थानीय ही नहीं व्यापार मंडल के लोग भी गणपति महाराज की पूजा अर्चना करने के लिए शामिल हो रहे हैं। महोत्सव में मंगलवार को सुबह पंकज तिवारी जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद लखनऊ पश्चिम द्वारा सेवा संकल्प सत्ता के अवसर पर गणपति पूजन किया गया। इस अवसर पर 20 बच्चों का शिक्षा एवं भोजन निशुल्क करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज के रात्रि का भोग लखनऊ व्यापार मंडल पदाधिकारी और सदस्यों ने संयुक्त रूप से लगाया इसमें प्रमुख रूप से अतुल त्रिपाठी उपाध्यक्ष, विनीत त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, प्रथम मल्होत्रा, अभिनव गुप्ता, संदीप गुप्ता, आनंद यादव आदि लोग शामिल थे। शाम को सिध्दीविनायक आरती पर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।