20 बच्चों का शिक्षा और भोजन निःशुल्क कराने का लिया संकल्प _________

लखनऊ । ऑस्कर योग साँई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे श्रीं श्रीं गणेश महोत्सव स्थानीय ही नहीं व्यापार मंडल के लोग भी गणपति महाराज की पूजा अर्चना करने के लिए शामिल हो रहे हैं। महोत्सव में मंगलवार को सुबह पंकज तिवारी जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद लखनऊ पश्चिम द्वारा सेवा संकल्प सत्ता के अवसर पर गणपति पूजन किया गया। इस अवसर पर 20 बच्चों का शिक्षा एवं भोजन निशुल्क करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज के रात्रि का भोग  लखनऊ व्यापार मंडल पदाधिकारी और सदस्यों ने संयुक्त रूप से लगाया । इसमें प्रमुख रूप से अतुल त्रिपाठी उपाध्यक्ष, विनीत त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, प्रथम मल्होत्रा, अभिनव गुप्ता, संदीप गुप्ता, आनंद यादव आदि लोग शामिल थे। शाम को सिध्दीविनायक आरती पर सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।