ब्रेकिंग न्यूज़

दुबग्गा,सीतापुर बाईपास व कानपुर बाईपास चौराहों पर भीषण जाम की समस्या को ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया तेज धूप में डटे ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर खड़े होकर यातायात को सुचारु रूप से चलाया, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली

ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी व पश्चिम ज़ोन एसीपी ट्रैफिक अभिनव कुमार  के निर्देशन में टीएसआई अमर चंद्र यादव और टीएसआई मो०मसलाहुद्दीन ने अपनी-अपनी टीम के साथ चौराहों पर मोर्चा संभाला पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए जाम खुलवाया और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की कड़ी धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाकर ट्रैफिक पुलिस ने सराहनीय कार्य किया, जिससे लोगों को जाम से राहत मिली और आवागमन सुगम हुआ