• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hardoi
  • Congress Party leader Shriram Anil visited various villages in the Sari Assembly constituency

कांग्रेस पार्टी नेता श्रीराम अनिल ने साड़ी विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में भ्रमण किया*

रदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के साड़ी विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी श्रीराम अनिल साड़ी विकास खंड के ग्राम भीखपुर, धोधी , आदमपुर टेबनपुर सैंतीपुर आदि दर्जनों गांव में भरण कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया भारतीय जनता पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही और उन्होंने कहा आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों ने देश की बुनियादी संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, देश प्रदेश में आईआईटी , एम्स  और इसरो  जैसी उच्च स्तरीय शिक्षण व अनुसंधान संस्थाओं की स्थापना की गई। भाखड़ा नंगल और हीराकुंड जैसे बड़े बांधों का निर्माण हुआ जिन्हें आधुनिक भारत का मंदिर कहा गया।कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाया गया और ऑपरेशन फ्लड (श्वेत क्रांति) से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिला।1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया जिससे आम आदमी तक बैंकिंग सेवाओं की पहुँच आसान हुई ,देश में मजबूत लोकतांत्रिक प्रणाली, निष्पक्ष चुनाव आयोग और पंचायती राज व्यवस्था (त्रि-स्तरीय स्थानीय स्वशासन) की स्थापना की गई। सूचना का अधिकार  और मनरेगा  जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू हुईं, साड़ी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में दिन रात मेहनत करने का कार्य किया जा रहा है साड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीता तो विकास की गंगा बहेगी उनके साथ कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, वीर बहादुर सिंह, देवेन्द्र वर्मा मनोज यादव अमित गौतम  आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।।