• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Credit Camp in Varanasi as part of UP International Trade Show, 25,018 loan applications received a total of ?3,215.75 crore

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत वाराणसी में क्रेडिट कैंप, 25018 ऋण आवेदनों में 3215.75 करोड़ की राशि

वाराणसी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS-2026) के अंतर्गत उद्यमिता, व्यापार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में वाराणसी मंडल स्तरीय क्रेडिट कैंप/ऋण मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधि, उद्यमी, व्यापारी, किसान एवं स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों ने भाग लिया क्रेडिट कैंप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से केंद्र एवं राज्य सरकार की ऋण तथा वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को व्यवसाय विस्तार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), कृषि और स्वरोजगार से संबंधित ऋण सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एवं उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देते हुए स्थानीय उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बैंकों की उपलब्धता एवं वित्तीय संसाधनों तक आसान पहुंच स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं, उद्यमियों एवं व्यापारियों से बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता एवं रोजगार सृजन में योगदान देने का आह्वान किया क्रेडिट कैंप का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग सेवाओं एवं ऋण सुविधाओं से जोड़ते हुए स्थानीय उद्योग, व्यापार एवं उद्यमिता को वित्तीय सहयोग प्रदान करना रहा। आयोजन के दौरान कुल 25,018 ऋण आवेदनों के लिए 3,215.75 करोड़ रुपये की ऋण राशि से संबंधित जानकारी सामने आई। यह पहल रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।