रालोद छात्र सभा, छात्रों और युवाओं को जोड़ने के लिए चलाएंगे अभियान
नई दिल्ली। आज राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय, 8 महादेव रोड, नई दिल्ली में रालोद छात्रसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश रालोद छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश रालोद छात्रसभा के अध्यक्ष अविजीत सिंह ने की तथा बैठक का कुशल संचालन इंद्रेश सरस्वत जी ने किया बैठक की शुरुआत में रालोद छात्रसभा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय आदित्य पवार के असमय निधन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके योगदान को स्मरण किया गया बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार तथा हालिया छात्र राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को Gen Z एवं नए छात्रों से जोड़ने, छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से रालोद छात्रसभा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से छात्रों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए उत्तर प्रदेश रालोद छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय ने घोषणा की कि भगत सिंह जयंती के अवसर पर 27 सितंबर से ‘कैंपस कनेक्ट’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में छात्र संवाद, खेलकूद एवं अन्य छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर मेरठ में छात्र पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र हितों से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा दिल्ली प्रदेश रालोद छात्रसभा के अध्यक्ष अविजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में रालोद छात्रसभा के संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया बैठक में हाल ही में संपन्न दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में रालोद छात्रसभा से जुड़े निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर रामजस कॉलेज के सचिव पद पर निर्वाचित वंश चौधरी जी को विशेष रूप से बधाई दी गई
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने, संगठन को कैंपस स्तर तक विस्तार देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।