• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Indian Professional Boxing League Mahadev Surya Vinayak Boxing Academy's Strong Performance in Bhagalpur, Winning 6 Gold and 2 Silver Medals

इंडियन प्रोफेसनल बॉक्सिंग लीग भागलपुर में महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग अकादमी का दमदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक पर जमाया कब्जा

वाराणसी। संदहा स्थित महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने बिहार के भागलपुर स्थित सैंडिस कंपाउंड में 15 से 20 सितंबर तक आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण और 2 रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अकादमी सहित वाराणसी में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता के 48 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में वीरेंद्र राजभर ने रजत पदक हासिल किया। 61 से 64 किलोग्राम में सोनू गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। 64 से 68 किलोग्राम भार वर्ग में बलवंत पांडेय ने स्वर्ण, जबकि जतीन चौरसिया ने रजत पदक अपने नाम किया। 68 से 71 किलोग्राम में विनय पाल, 71 से 75 किलोग्राम में विष्णु प्रकाश पाल, 80 से 85 किलोग्राम में अक्षय यादव तथा 90 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभ पांडेय ने स्वर्ण पदक हासिल किया प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि टीएस गुरुकुल, भागलपुर के निदेशक दीपक कुमार तिवारी रहे। अंतरराष्ट्रीय कोच दिलीप पांडेय ने भी प्रतियोगिता में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया अकादमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पांडेय ने कोच एवं सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन वाराणसी की  अध्यक्ष नीलू मिश्रा, सचिव जनार्दन यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार एवं व्यवसायी अनिल सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह को और नियमित अभ्यास को दिया