• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Nodra Chowki Incharge Sanjay Kumar took charge, conducted checking campaign at West Fort Gate

नोदरा चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने संभाला चार्ज, पश्चिम किला गेट पर चलाया चेकिंग अभियान

रामपुर। नोदरा चौकी के नव नियुक्त चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संजय कुमार ने चार्ज संभालते ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में चौकी इंचार्ज संजय कुमार के नेतृत्व में पश्चिम किला गेट पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने काफी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा कुल 7 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने सभी कागजात साथ रखें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।