वाराणसी। सनबीम शिक्षण समूह की ओर से सनबीम स्कूल वरुणा में ‘दिशा’ कैरियर मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्षा भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, सह-निदेशिका प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक हर्ष मधोक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मेले में देश-विदेश के 87 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों ने स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रक्षा, तकनीक, डिजाइन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर विकल्पों की जानकारी दी गई। सनबीम समूह के विभिन्न विद्यालयों के 3000 से अधिक विद्यार्थियों ने मेले में भाग लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। अभिभावकों ने भी विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी ली अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने कहा कि मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही कैरियर विकल्प चुनने और भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने में मार्गदर्शन देना है। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य मौजूद रहे।