लखनऊ। ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री एंव स्वास्थ्य मंत्री से आज संघ के प्रतिनिधिमंडल जिसमे प्रान्तीय अध्यक्ष, इं आर के भाटिया,कार्यकारी अध्यक्ष इं दिवाकर राय, संरक्षक इं शिव शंकर दुबे,इं एस पी मिश्रा, इं क्षमा नाथ दुबे, वरिष्ठ पेंशनर्स के वी के तिवारी, डिप्लोमा इंजीनियर संघ लो नि वि से इं श्रवण कुमार यादव सहित ,भेंट कर दिनांक 9 तथा 18 सितंबर 2026 को जारी ,चिकित्सा प्रतिपूर्ति के शासनादेशों से, भविष्य में पेन्शनरों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया तथा अनुरोध किया गया कि अपनी अध्यक्षता मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराकर समाधान करायें। जिसपर उन्होंने संघ के दिये गए पत्रांक 129 दिनांक 21 सितंबर पर ही, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को बैठक आहुत करने तथा उस बैठक मे संघ को भी सुझाव देने हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दे दिये हैं संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं आर के भाटिया ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 सितंबर को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों हेतु सेवारत एवं सेवानिवृत्त हेतु एक ही नियमावली सरलीकरण के नाम से जारी की गई है, जिसमे सेवानिवृत्त के लिए बहुत कठिनाईयां उत्पन्न हो गई है, सेवारत का डाटा तो मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध है,जबकि सेवानिवृत्त का इस पोर्टल पर कोई डाटा नही है,जिससे सेवानिवृत्त अपने बीजक अपलोड कर ही नही सकते संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इं दिवाकर ने बताया कि सेवानिवृत्त इस प्रक्रिया को कर ही नही सकता, अगर वह किसी ई सुविधा केन्द्र से लोड भी करायेगा तो उसे वह आधार, पैन, बैंक डिटेल आदि देनी पड़ेगी जिसका दुरुपयोग हो उसके साथ किसी भी प्रकार का वित्तिय फ्रॉड हो सकता । संघ को आशा है कि पेन्शनरो की इस समस्या को शासन संज्ञान मे लेकर शीघ्र पेन्शनरों हेतु पुरानी प्रक्रिया को यथावत रखेगा।