गणेश विसर्जन से पहले कोसी नदी में डूबा युवक, तलाश जारी* *मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। गणेश विसर्जन के लिए जाने से पहले कोसी नदी के घाट पर पहुंचे एक युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका

बताया गया कि राजपाल पुत्र महिपाल (35) निवासी पनवड़िया शराब फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार को गणेश विसर्जन के लिए निकलने से पहले राजपाल समेत करीब चार-पांच लोग कोसी नदी के घाट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजपाल का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में तेज बहाव होने के कारण राजपाल देखते ही देखते पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम को बुलाया और नदी में युवक की तलाश शुरू कराई  हादसे की जानकारी मिलते ही राजपाल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। राजपाल के पिता महिपाल ने बताया कि उनका बेटा गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन के लिए जाने से पहले कोसी घाट पर पहुंचा था, जहां यह हादसा हो गया।

पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं