काशी की संत परंपरा से रूबरू हुए युवा टूरिज्म क्लब के सदस्

वाराणसी। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, इंटैक वाराणसी चैप्टर, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (TGA) एवं संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी, होलापुर में युवा टूरिज्म क्लब के सदस्यों एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए ‘संत परंपरा’ विषय पर स्टोरीटेलिंग सत्र आयोजित किया गया सत्र में प्रख्यात वक्ता व्योमेश शुक्ला ने गोस्वामी तुलसीदास की संत परंपरा एवं साहित्यिक विरासत, जबकि उमेश कबीर ने संत कबीरदास की विचारधारा, जीवन-दर्शन एवं शिक्षाओं पर रोचक प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को काशी की समृद्ध संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया गया कार्यक्रम में संयुक्त महानिदेशक एवं क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर), पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इंटैक वाराणसी चैप्टर के संयोजक अशोक कपूर, संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी की निदेशक एवं प्रधानाचार्य दिव्या सिंह सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के अध्यक्ष और प्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन हितधारकों की क्षमता निर्माण, सेवा गुणवत्ता एवं पर्यटन संबंधी जागरूकता को बढ़ाना तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना रहा। साथ ही काशी की संत परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया।