मटियारी। आज मटियारी स्थित देला रोड पर समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी संतोष वाजपेई जी के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संतोष वाजपेई जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उपस्थित लोगों ने भंडारे के सफल आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के सफल संचालन में अनेक स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।