अलीगढ़।न्यायालय में लिए जाने वाले सभी फैसले यूँ तो सबूत और दलीलों के आधार पर लिए जाते हैं मगर इनमें अदालत के कुछ निर्णय वास्तव में ऐसे होते हैं जो माननीय न्यायालय के प्रति जनता का विश्वास और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं जबकि इसी तरह का एक फैसला जब पिछले दिनों अदालत द्वारा सुनाया गया तो इस फैसले के बाद यहां पर भाजपा नेताओं ने भी वकील साहब के चैंबर पर पहुंच कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।आपको बता दें कि ये मामला पिछले कई सालों से पूर्व राज्यसभा सदस्य वसीम अहमद और उनकी पत्नी के बीच चल रहा था और इसमें पूर्व सांसद के साले आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।इतना ही नहीं इसी मामले को लेकर पूर्व सांसद की पत्नी और साले ने झूठे और मनगढ़ंत आरोपों में फंसाने के लिए न्यायालय में एक अपील पूर्व सांसद के भाई नसीम अख्तर और उनके भांजे सैयद अशहर इस्लाम राजा और उनके परिजनों के खिलाफ दायर की थी जिसके बाद अशहर इस्लाम राजा के काबिल वकील ने इस मामले में जज साहब के सामने जब मजबूत दलील पेश की तो माननीय न्यायाधीश इस मामले की तह तक पहुंच गए और उन्होंने निष्पक्ष फैसला लेते हुए इस अपील को ख़ारिज कर दिया।आपको बता दें कि सैयद अशहर इस्लाम राजा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं और अदालत द्वारा उनके हक में फैसला सुनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीबाबू गुप्ता और युवा नेता मोनू अग्रवाल दीवानी का कचहरी पहुंचे और उन्होंने वकील साहब और राजा भैया समेत अन्य अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया।वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ता अकमल अज़हर के साथ साथ खुद भाजपा सैयद अशहर इस्लाम राजा ने इस बाबत पूरी जानकारी दी और अदालत के इस फैसले का तहे दिल से स्वागत किया और कहा कि इस फैसले ने ये साबित किया है कि सच पर कुछ समय के लिए पर्दा डाला जा सकता है लेकिन इसे छुपाया जाना असंभव है क्योंकि हर रात के बाद एक सुबह होती है।आपको बता दें कि पूर्व सांसद के भाई और भांजे के खिलाफ दायर की गई अपील के खारिज होने पर यहां खुशी जाहिर करने वाले लोगों में यहां पर हरी बाबू गुप्ता और मोनू अग्रवाल के अलावा एडवोकेट बीपी सिंह, शहवाज अब्बास और शावेज़ हाशमी समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट प्रदीप पण्डित✍️
फोटो विकास शिमला🎥