लखनऊ, दिनांक 15 अगस्त 2026 को "80 वें स्वतंत्रता दिवस" के शुभ अवसर पर बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस लखनऊ की सभी शाखाओं में प्रातः 8 बजे झंडारोहण के साथ बच्चों ने देश-भक्ति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से दर्शकों को आजादी की उमंग से लवरेज कर दिया।
बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी अलीगंज मुख्य शाखा पर प्रधानाचार्या डॉ अनूप कुमारी शुक्ला ने झंडारोहण कर बच्चों को आजादी की शुभकामनाएं दी। बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी अलीगंज शाखा पर प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने झंडारोहण किया और बच्चों व अभिभावको को मिष्ठान प्रदान किये।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज (बॉयज विंग) में प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल ने झंडा रोहण किया और बच्चों को आजादी की ढेर सारी बधाइयां दी तथा मिष्ठान वितरण कराया। वहीं दूसरी तरफ गर्ल्स विंग में प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने झंडा रोहण कर आजादी की शुभकामनाएं दी तथा बाल निकुंज विद्यालय डे बोर्डिंग में प्रधानाचार्या पूर्णिमा सिंह ने झंडारोहण कर बच्चों को मिष्ठान वितरण किये।
तत्पश्चात बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग मोहिबुल्लापुर सीतापुर रोड लखनऊ स्थित शिव सहाय जी सभागार में प्रातः 11 बजे से बाल निकुंज स्कूल एंड कॉलेज की चारों शाखाओं की अंतर्शाखीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर कक्षाओं (कक्षा-6, कक्षा-7 और कक्षा-8) से कुल 28 नृत्य समूहों में 421बच्चों ने प्रतिभाग किया। देश भक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता कक्षावार तीन ग्रुपों में कराई गई।
कक्षा-6 की नृत्य प्रतियोगिता में 10 नृत्य समूहों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। जिसमें डे बोर्डिंग शाखा को("इन्कलाब ही दिखेगा ") पर प्रथम, बॉयज विंग को("पगड़ी संभाल जट्टा")पर द्वितीय तथा गर्ल्स विंग को("तेरी मिट्टी में मिल जांवां") की हृदय स्पर्शी प्रस्तुति पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-7 की प्रतियोगिता में 9 नृत्य मंडली ने प्रतिभाग किया जिसमें गर्ल्स विंग को("भारत ये रहना" की मनमोहक प्रस्तुति पर) प्रथम, डे बोर्डिंग को("कंधों से मिलते कंधे") पर द्वितीय तथा बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन शाखा को,("जलवा जलवा" की सुंदर प्रस्तुति पर ) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कक्षा-8 की नृत्य प्रतियोगिता में भी 9 नृत्य मंडली ने प्रतिभाग किया। जिसमें गर्ल्स विंग शाखा को("ये जो देश है" की सुंदर प्रस्तुति पर )प्रथम, बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी अलीगंज शाखा को("जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा " पर) द्वितीय तथा बॉयज विंग को("वंदे मातरम" पर) तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को विशिष्ट तथा अन्य सभी को विभिन्न पुरस्कार, शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक जज अयाज खान के निर्विवाद निष्पक्ष निर्णय की प्रशंसा व सराहना हुई। और उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक के साथ चेयरमैन आयूष जायसवाल , सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, इंचार्जेस, शिक्षक व बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।
आपसे अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम को अपने सम्मानित समाचार पत्र में फोटो सहित प्रकाशित करवाने की कृपा करें।
सधन्यवाद !
ओ पी वर्मा
मीडिया प्रभारी
बाल निकुंज
लखनऊ।