• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Dr. Avnish Kumar Singh appointed National Convener of All India Allied Healthcare and Professionals Welfare Association

डॉ.अवनीश कुमार सिंह बने ऑल इंडिया अलायड हेल्थकेयर एंड प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल कन्वीनर

अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन करेगा प्रभावी पहल वाराणसी

 ऑल इंडिया अलायड हेल्थकेयर एंड प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने डॉ. अवनीश कुमार सिंह को नेशनल कन्वीनर नियुक्त किया है। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अलायड हेल्थकेयर एंड प्रोफेशनल्स से जुड़े विभिन्न विषयों के विकास, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है।

एसोसिएशन द्वारा अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष रखने तथा उनके उचित निदान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोफेशनल्स के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए भी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा एसोसिएशन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के सहयोग और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का मानना है कि यह लक्ष्य सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से ही हासिल किया जा सकता है नेशनल कन्वीनर डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को एकजुट कर उनके हितों के लिए संगठित प्रयास करेगा तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करेगा सभी प्रदेशों और जिलों में इकाइयों का गठन शुरू हो गया है। अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशन से जुड़े सभी प्रोफेशनल्स जुड़कर, संगठन को मजबूत करेंगे, जिससे अलायड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन सके।