वाराणसी। 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर के निर्देशन में हरियाली तीज व्रत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना बालापुरकर ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों की पत्नियों को हरियाली तीज के महत्व की जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं संगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुनीता देवी, रिंकू, जूही देवी, प्रिया सिंह, अनामिका, नेहा सिंह, संगीता देवी, चंदा यादव, पूजा राय, आरती यादव आदि उपस्थित रहीं हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक पर्व है। महिलाएं पति की दीर्घायु एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।