लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ई का अधिष्ठापन समारोह आज, 500 से अधिक सदस्य लेंगे शपथ
दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल व महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सेवा कार्यों का होगा शुभारंभ - वाराणसी, विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 321-ई का अधिष्ठापन समारोह 7 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में उप मंडलाध्यक्ष प्रथम एवं द्वितीय सहित लगभग 500 लायन सदस्यों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई जाएगी , लायंस इंटरनेशनल की स्थापना 7 जून 1917 को शिकागो (अमेरिका) में हुई थी वर्तमान में यह संस्था विश्वभर के अनेक देशों में सक्रिय है और इसके लगभग 14 लाख सदस्य समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में योगदान दे रहे हैं। स्थापना काल से ही संस्था मानव सेवा के लिए समर्पित रही है तथा समय-समय पर समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने अंतरराष्ट्रीय सेवा कार्यक्रमों का विस्तार करती रही है।