• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Major action by Cantt Police: Two smugglers arrested with 134 litres of foreign liquor and ?30 thousand cash.

कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 134 लीटर अंग्रेजी शराब व ₹30 हजार नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

वाराणसी, कमिश्नरेट वाराणसी की कैंट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के मकान में बिना लाइसेंस अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसे चोरी-छुपे बिहार ले जाकर बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 134 लीटर अंग्रेजी शराब और ₹30 हजार नकद बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे “जीरो टॉलरेंस” अभियान के तहत की गई। वरुणा जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर टकटकपुर अनौला, अर्दली बाजार स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 608 बोतल ‘ऑफिसर चॉइस’ (180 मिली) और 134 बोतल ‘8 पीएम’ (180 मिली) अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹96,460 बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव साहनी (22) और अरविंद साहनी (35), निवासी जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कैंट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसे बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक सत्यम यादव, अभिषेक सिंह, आशुतोष तिवारी, महिला उपनिरीक्षक आरती गौड़, हेड कांस्टेबल मिथलेश कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल स्नेहा पांडेय व कांस्टेबल राजन कुमार राव शामिल रहे।