• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Shankaracharya Swami Shri Avimukteshwarananda Saraswati's 57th incarnation day will be celebrated with great pomp tomorrow.

कल धूमधाम से मनाया जाएगा शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

वाराणसी, 13 अगस्त। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 57वां अवतरण दिवस शुक्रवार, 14 अगस्त को काशी सहित देश-विदेश में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में सुबह 8 बजे उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद चरणपादुका पूजन, माल्यार्पण और वेदपाठ किया जाएगा। सुबह 11:45 बजे दंडी संन्यासियों का महाभंडारा होगा। दिनभर भजन-कीर्तन एवं सोहर के आयोजन होंगे इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित सपाद लक्ष्मेश्वर धाम सलधा में चल रहे चातुर्मास्य व्रत के दौरान भी विशेष धार्मिक आयोजन होंगे, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे।