• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Builders and Contractors Association Celebrates 80th Independence Day with Great Enthusiasm

वाराणसी बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

“संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता से ही मिलेगी मजबूती” — विजय शंकर यादव

वाराणसी, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स एसोसिएशन द्वारा सिगरा स्थित शास्त्री नगर पार्क (आईपी मॉल के सामने) में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने ध्वजारोहण कर सभी सदस्यों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने वाराणसी बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स एसोसिएशन के उद्देश्य, कार्यों एवं भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से संगठन के प्रति समर्पित और एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुटता और आपसी सहयोग से ही संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है।

एसोसिएशन के महामंत्री संतोष राय ने कहा कि कंट्रैक्टर्स के हित में कई योजनाएं विचाराधीन हैं। एसोसिएशन लगातार अपने सदस्यों से संपर्क कर रहा है और कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं को समझकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

समारोह में वाराणसी जिले के बड़ी संख्या में बिल्डर्स एवं कंट्रैक्टर्स उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जीडी गुप्ता, उपाध्यक्ष धर्मराज यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार भारती, अभय कुमार उपाध्याय, बृजेश कुमार चौहान, शिवम निर्मल, प्रमोद मौर्य, राम लवलीन सिंह, सुजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के प्रवक्ता भुनेश्वर द्विवेदी ने किया।