कानपुर। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी जी महाराज, चंद्र गिरी जी महाराज (जूना अखाड़ा) एवं अन्य पूज्य संत महात्माओं के साथ राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी कानपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर सभी संतों एवं पदाधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश, समाज एवं संगठन की उन्नति हेतु प्रार्थना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का विशेष संचार देखने को मिला। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र की प्रगति की कामना की।