बड़ा गणेश "लोहटिया " मे हुआ नामचीन पहलवानो का कुश्ती दंगल प्रतियोगिता

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मे सपा नेताओ ने पहलवानो का हौसलाअफजाई कर किया पुरस्कृत 

वाराणसी 17 अगस्त नागपंचमी के अवसर पर नगर मे विभिन्न स्थानो पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया । वाराणसी के नामचीन अखाड़ा बड़ा गणेश स्थित लोहटिया व्यायाम शाला कुवंर यादव एवं सपा नेता विकास यादव "बच्चा " के नेतृत्व मे  स्व लल्लू पहलवान के स्मृति मे  कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे वाराणसी सहित अन्य जनपदो के पहलवान कुश्ती दंगल मे मे जोर अजमाईस किया । कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय पहलवान बाबूल पहलवान रहे । विशिष्ट अतिथी के रूप मे सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " एवं राजू यादव विशेष रूप से उपस्थित थे । कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलो से  कई अखाड़ो के नामचीन पहलवानो ने कुश्ती लड़ी।  दंगल प्रतियोगिता मे प्रमुख रूप से कुवंर यादव,विकास यादव "बच्चा", कल्लू पहलवान,राजेश यादव,अशोक यादव,दया पहलवान,आदि लोग उपस्थित थे ।