उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से जहाँ आज लालगंज रोड स्थित राणागंज पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | आपको बताते चले कि बैंक आफ बडौदा की मुख्य शाखा रायबरेली में 48 पर्सनल लोन बैंक खातों में लोन पास हुआ, लोन लेने वाले ऋण खाता धारकों के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधार पर पता बदलवाकर पर्सनल लोन लिया गया था |
जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने जाँच कराने के बाद विगत वर्ष में वादी मुकेश पुत्र स्व0 श्री राज किशोर प्रसाद सिन्हा नि0 सुधा समृद्धि, तारा नगर, जेल रोड थाना कोतवाली नगर रायबरेली वर्तमान पता मुख्य प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, मुख्य शाखा रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर पर 48 पर्सनल लोन बैंक खाता धारकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया था | जिसको लेकर कार्यवाही चल रही थी | पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा के प्रभावी निगरानी में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में आज लालगंज रोड पर राणा नगर कब्रिस्तान के पास से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 5 आरोपियों की गिरफ्तार किया |
जबकि गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल है | उन सभी आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं राजेश सिंह पुत्र छेदा सिंह, बब्लू राठौर पुत्र श्रीराम रतन राठौर, गोपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय महेश सिंह, राधिका देवी पत्नी गोपाल सिंह, कामिनी राठौर पत्नी बब्लू राठौर, को गिरफ्तार कर धाराओं में तथा मुकदमा बढ़ोत्तरी की गई हैं | आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं, साथ ही अन्य आरोपियों को लेकर जाँच पड़ताल जारी हैं | वही आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने अपने परिचय एवं रिश्तेदार के खाते में रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में खाते ट्रान्सफर व नये खाते खुलवाये जाते थे तथा उन लोगो के आधार पर पता बदलवा देते थे तथा गोपाल ने मिलकर अपनी पत्नी राधिका के नाम से यूको बैंक में ट्रेजर के नाम से खाता खुलवाकर उसी से फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर तथा फर्जी नियुक्ति पत्र के दस्तावेज लगाकर इन खातों पर पर्सनल लोन कराया गया | राजेश ने यूको बैंक में रायबरेली ट्रेजर के नाम से खाता खुलवाकर उसी से फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर तथा फर्जी नियुक्ति पत्र के दस्तावेज लगाकर इन खातों पर पर्सनल लोन कराया गया, बब्लू राठौर व कामिनी राठौर जो कि पति-पत्नी है के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधार कार्ड पर पता बदलकर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया गया था |
गिरफ्तार किए गए आरोपी गैर जनपदीय हैं वहीं फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड पर पता बदलकर लोन लिया गया था | फर्जी दस्तावेजों से बैंक से लोन दिलाने वाले गिरोह के 48 सदस्यों में से 5 को लालगंज रोड राणागंज कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया हैं | फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर 38.90 लाख का 1 लोन लिया गया था कुल ठगी 9 करोड़ से ज्यादा की है | पुलिस अधीक्षक रवी कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी | पूरे मामले को लेकर जाँच की जा रही ही शीघ्र ही गिरोह के अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की जाएगी |