तेलियाबाग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बने देवांश मनीष चौबे

वाराणसी। तेलियाबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने सोमवार को देवांश मनीष चौबे को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महामंत्री शेखर शर्मा 'सखी', कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्त, बंधु गुप्ता, बॉबी जायसवाल तथा प्रकाश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि देवांश मनीष चौबे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।