• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The entire auditorium reverberated with the thunderous patriotic slogans of the All India Ex-Servicemen Service Council.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के गगनभेदी राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा

लखनऊ। गौरवशाली महान संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जाँबाज सैनिकों की वही जिंदादिली, वही जोश जो इन सबके भर्ती होने के समय हुआ करता था. जैसा कि आपको पूर्व में सूचित किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर एक मात्र ऐसा संगठन जिसको भारत सरकार द्वारा  पंजीकृत किया गया है एवं जिसकी राष्ट्रभक्ति एवं बहादुरी पर पूरा देश फक्र महसूस करता है ने एक बार फिर से इंद्रा गाँधी प्रतिष्ठान में दिनांक 26.05.2026 को  महापौर लखनऊ के आवाहन पर सैनिकों के सम्मान पर दिये गए उनके वक्तव्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्मुख गगनभेदी राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा.  कार्यक्रम  में सैनिकों का नेतृत्व अवधप्रान्त अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, अवध प्रान्त महासचिव सूबेदारमेजर बी एल वर्मा, अवधप्रान्त पदाधिकारी सूबेदार कामता सिंह, अवध प्रान्त कोषाध्यक्ष सूबेदार अशोक पाण्डेय, ,  देशबंधु जी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत, लखनऊ महानगर सहसचिव चीफपेटी ऑफिसर घनश्याम केसरी, लखनऊ महानगर सहसचिव वारंट ऑफिसर पूरन सिंह बोहरा, लखनऊ महानगर सहसचिव सूबेदार मेजर रामेस्वर सिंह एवं श्रीमान राजकरन यादव आदि महानुभावों ने किया मात्रशक्ति के रूप में नेतृत्व  श्रीमती मंजू सिंह W /O late कर्नल सिंह ने किया.कार्यक्रम के पश्चात् लखनऊ की मेयर साहिबा एवं लखनऊ नगरनिगम द्वारा उत्तरप्रदेश के  मंत्रिगणों के साथ पूर्व सैनिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी.जय हिन्द ,वन्देमातरम.