रामपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ओंकार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हिमांशु पुत्र सुमित, निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना बछरायूं, जनपद अमरोहा (उम्र 21 वर्ष) तथा सागर पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम मलंगढ़ा, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें आगे की विधिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई जारी है।थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।