एम-स्वास्थ्य ने पूरे किए 5 वर्ष, ई-क्लीनिक पर मनाया स्थापना दिवस

चिरईगांव। एम-स्वास्थ्य ने अपने सफल संचालन के पाँच वर्ष पूरे होने पर चिरईगांव ब्लॉक स्थित ई-क्लीनिक में स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर क्लीनिक को सजाया गया, निःशुल्क डॉक्टर परामर्श शिविर आयोजित किया गया तथा बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। संस्था ने नर्सों, डॉक्टरों, फील्ड टीम और पार्टनर्स का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।