मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत : मुरादाबाद मेयर

मंडल,मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के पीली कोठी नगर निगम सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल एवं शहर विधायक  रितेश गुप्ता ने एक विशेष बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता द्वारा दिया गया समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोगों का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर कायम है। मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देशवासियों के भरोसे और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। मेयर ने कहा कि देश में आधारभूत ढांचे का विकास, डिजिटल क्रांति, स्वच्छता अभियान, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ने भारत को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है।


उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न राजनीतिक चुनौतियों और मजबूत विपक्ष के बावजूद जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बना हुआ है। यही विश्वास देश के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। मेयर ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विकास और राष्ट्र निर्माण की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने देशवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर की शुभकामनाएं देते हुए विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।