• Home
  • Bihar
  • Araria
  • BJP wants to eliminate the existence of regional parties: Ashok Vishwakarma

भाजपा क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व खत्म करना चाहती है : अशोक विश्वकर्मा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व को समाप्त कर पूरे देश में राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और दल-बदल की राजनीति के जरिए क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही है। उन्होंने महाराष्ट्र, बिहार और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की रणनीति से क्षेत्रीय दल अपनी स्वतंत्र पहचान खोते जा रहे हैं। विश्वकर्मा ने इसे लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया।