पिण्डरा, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिण्डरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने योगाचार्य देव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में योगाभ्यास कर लोगों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
प्रातः 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।