• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sitapur
  • ormation of the Hargaon Block Unit of the Uttar Pradesh Pensioners' Welfare Association, Sitapur. | BA News: Shriram Gupta | Sitapur

उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था सीतापुर की इकाई *सीतापुर ब्लॉक हरगांव* का हुआ गठन। बी ए न्यूज़ श्रीराम गुप्ता । सीतापुर

5 अक्टूबर। *  उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था सीतापुर के तत्वावधान में ब्लॉक हरगांव में* उत्तर प्रदेश कल्याण संस्था  इकाई  हरगांव * का गठन किया गया।* सर्व प्रथम सरस्वती जी वंदना की गई। तत्पश्चात जनार्दन शुक्ला   कार्यक्रमाध्यक्ष ,पर्यवेक्षक राम सागर मिश्र एवम अशोक कुमार प्रजापति के निर्देशन  में कार्यवाही शुरू की गई। प्रस्तावकों तथा समर्थकों , आम जन की सहमति से *हरगांव ब्लॉक इकाई* की सर्व सम्मति से  गठन किया गया। ब्लॉक इकाई के  अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ,उपाध्यक्ष रामपाल मिश्र,मंत्री रामनरेश राजवंशी तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल को  तालियों की गड़गड़ाहट के बीच  निर्विरोध चुना गया ।क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किए जाने पर आए हुए अतिथिगण तथा क्षेत्र के उपस्थित पेंशनर्स के बीच हंसी-खुशी तथा सौहाद्र का विशेष माहौल देखने को मिला। इस दौरान जनपद के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ दीक्षित ,राम सिंह यादव मीडिया प्रभारी रामनाथ वर्मा ,राजेंद्र प्रसाद, रामपाल मिश्रा ,द्वारिका प्रसाद राम लोटन वर्मा राधेश्याम जयसवाल ,चंद्र भाल गुप्ता, हरि बख्श सिंह सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।             *  उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था इकाई हरगांव  के चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते पेंशनर।*