नेत्रपाल सिंह अठवाल के नेतृत्व मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मिले |

देहरादून। अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी से उनके आवास देहरादून में साथियों सहित पहुंचकर मुलाकात की जिसमें दलित समाज के हितो से जुडे मुद्दों को लेकर चर्चा हुई जिस तरह से अधिकारी दलित समाज को कांग्रेस पार्टी की सरकार में मिले जमीन के छोटे-छोटे पट्टो के निरस्तीकरण के आदेश को लेकर उनसे उनकी जमीनो के पट्टों को छिनने में लगे हैं उससे दलित समाज बहुत आहत है

पिछले दिनों गढ़मीरपुर में कुछ अधिकारियों द्वारा दलित समाज के जमीनों के पट्टो को खाली करने दबाव बना रहे है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा दलितों के हक और अधिकारो के लिए संघर्ष किया जाएगा उनकी जमीनों के पट्टों को किसी भी कीमत पर छिनने नहीं दिया जाएगा सरकार को कई बार हरीश रावत के नेतृत्व में पट्टों को लेकर उनके निरस्तीकरण के आदेश को वापस लिऐ जाने की मांग की गई है लेकिन सरकार द्वारा अभी भी दलित समाज के पट्टो के निरस्तीकरण के आदेश को वापस नहीं लिया है इसके लिए हर प्रकार का संघर्ष किया जाएगा उनके साथ उपस्थित रहे प्रवीण कुमार गैसवाल बृजेश कुमार सोहलपुर शशि कुमार सोहलपूर आदेश प्रधान आदि रहे हैं