• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A meeting convened by the District Magistrate and the Superintendent of Police, Rampur, to ensure the smooth, fair, and peaceful conduct of the upcoming NEET examination.

जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आगामी नीट (NEET) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के हेतु की गयी गोष्ठी ।

रामपुर /उत्तर प्रदेश/ रामपुर के विकास भवन सभागार,में आगामी नीट (NEET) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई । परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परीक्षा केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही तथा परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई । संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतर्कता बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवधानरहित वातावरण में सम्पन्न हो सके ।