• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A yoga camp was organized at the State Bank of India's main branch on the occasion of International Yoga Day.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में योग शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया गया

रामपुर /उत्तर प्रदेश/12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय क्षेत्र - 5, रामपुर के दिशा निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा के प्रांगण में योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए  स्टाफ पेंशनर्स को भी आमंत्रित किया गया। योग कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके, दीप प्रज्ज्वलित करके, सरस्वती वंदना के साथ हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक श्री रविन्द्र कपूर जी ने भस्त्रिका, कपाल भाती , अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम तथा मंडूकासन, भुजंगासन, मरकट आसन, यौगिक जॉगिंग आदि योग करवाए। कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक निर्बाध रूप से चला तथा बहुत ही सफल रहा सभी सहभागियों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक योग किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री आलोक कुमार जी, उप प्रबंधक एवं स्टाफ पेंशनर्स सर्वश्री आर ए गुप्ता, वी के कपूर, पी आर सिंह, अरुण टंडन, हरिओम सक्सैना, केहर सिंह, शरद चन्द्र गुप्ता, आर के गुप्ता, किशन लाल, संजय अग्रवाल, डी के सिंह, गोविंद शंकर शर्मा, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, नरेश बालासोनी एवं बैंक ग्राहकों सर्वश्री धर्म पाल रस्तोगी, अवधेश कुमार सिन्हा व हरि शंकर गुप्ता जी ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की ओर से सभी सहभागियों को ठंडे दूध का वितरण किया गया। समस्त सहभागियों ने इतनी अच्छी तरह से योग कराने के लिए मुख्य प्रशिक्षक गुरुदेव श्री रविन्द्र कपूर जी का एवं योग कार्यक्रम का इतना अच्छा व सफल आयोजन कराने के लिए क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।