• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Birha will resonate at the 59th Rasamanjari, with a grand competition between Chanchal Yadav and Ansar Ahmed.

59वीं रसमंजरी में गूंजेगा बिरहा, चंचल यादव और अंसार अहमद में होगा विराट दंगल

वाराणसी। बड़ा गणेश, लोहटिया स्थित श्री शीतला माता मंदिर के 59वें वार्षिकोत्सव पर एक अक्टूबर को नरसिंह चौतरा के समीप ‘रसमंजरी’ विराट बिरहा दंगल का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में समिति के उपमंत्री एवं सपा के प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ और सांस्कृतिक मंत्री सौरभ यादव ने बताया कि कार्यक्रम शाम पांच बजे मां शीतला के पुष्प श्रृंगार, हवन-पूजन, आरती, स्तुति व पचरा गायन से शुरू होगा मुख्य अतिथि प्रो. आशा यादव, विशिष्ट अतिथि कामेश्वर नाथ दीक्षित ‘किशन दीक्षित’, व्योम शुक्ल और रमाकांत जायसवाल होंगे। रसमंजरी में गाजीपुर की सुप्रसिद्ध महिला बिरहा गायिका चंचल यादव और आजमगढ़ के अंसार अहमद के बीच विराट बिरहा दंगल होगा, जो रातभर चलकर दो अक्टूबर की सुबह तक चलेगा। विजयी कलाकारों को समिति पुरस्कृत करेगी संयोजक मुन्नू लाल विश्वकर्मा ने कहा कि रसमंजरी काशी की धार्मिक परंपरा और पूर्वांचल की लोक-सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली 59 वर्ष पुरानी परंपरा है कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. संतोष यादव, मंत्री प्रकाश चंद्र यादव, महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, भैया लाल सेठ, कोषाध्यक्ष रविशंकर सिंह, आय-व्यय निरीक्षक छोटे लाल विश्वकर्मा, राजन शर्मा, कार्यालय मंत्री राजेश्वर प्रसाद तथा संरक्षक मोहन लाल यादव, छबीले लाल, गोपाल यादव, भैया लाल यादव (पार्षद) मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में शुभ जायसवाल और जगदीश प्रसाद ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।