चिरईगांव, वाराणसी। विकास खंड चिरईगांव के मोकलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक लाल बहादुर ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मोहम्मद महताब, घनश्याम भारती, नंदलाल, गणेशशंकर सिंह, ममता मौर्य, कुसुमलता सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय खुलने पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।