• Home
  • Uttar Pradesh
  • Prayagraj
  • Chirag Paswan's representative met the family of the victim of the Kukurkutwa murder case and handed over financial assistance.

कुकुरकुटवा हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान के प्रतिनिधि, आर्थिक सहायता सौंपी

प्रयागराज। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती तथा प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मेजा थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुरकुटवा पहुंचकर हाल ही में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि 16 जून को समाजवादी पार्टी से जुड़े तत्वों द्वारा गुप्ता (तेली) समाज के एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की गई थी। पार्टी नेताओं ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह मुन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कुमारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।