वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट का इंस्टॉलेशन समारोह पिंड बलूची, रथयात्रा में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन दिनेश गर्ग रहे। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अविनाश मेहरोत्रा ने भी सहभागिता की। दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं शिव स्तुति के बाद कॉलर एक्सचेंज के जरिए नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई मुख्य अतिथि दिनेश गर्ग ने रोटरी के सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वर्ष 2026-27 के प्रेसिडेंट निर्वाचित रोटेरियन अभिषेक पाठक का परिचय कराया गया। उन्होंने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प जताया कार्यक्रम का संचालन उमेश मिश्रा एवं के.के. गुप्ता ने किया। इस दौरान ट्रेजरर सी.के. गांगुली, पास्ट प्रेसिडेंट प्रभाकर जायसवाल, विजय आचार्य, प्रो. डॉ. वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र पाठक, संजय रस्तोगी, सेक्रेटरी संगीता खुरान, प्रमोद कुमार सहित अन्य रोटेरियंस मौजूद रहे। अंत में के.के. सिंह ने आभार जताया।