सुधाकर महिला कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का आयोजन।

वाराणसी पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला कॉलेज में दिनांक 13 अप्रैल 2026  को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु

11 से 15 अप्रैल तक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ० प्रभु नाराय‌ण दूबे ने कहा कि संसद में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी राष्ट्र को सशक्त बनायेगा। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह अधिनियम लोकतान्त्रिक व्यवस्था में समावेशी पद्धति को सृदृढ़ करेगा।

निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे ने कहा कि नारी को सशक्त बनने से समाज भी सशक होता है।  तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे ने कहा कि महिलाओं के प्रति आरक्षण देना एक ऐतिहासिक कदम हैं।

प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे ने कहा कि महिलाओं की संसद में भागीदारी की वृद्धि को संसद को सशक्त पहचान के रूप में बताया।

कार्यक्रम में समन्यवक डॉ० सरोज सिंह, डॉ० प्रीति सिंह ने अधिनियम से सम्बन्धित विशेष सत्र पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. रोली पाण्डेय, डॉ० शालिनी त्रिपाठी, डॉ. सुश्री अपराजिता सिंह, डॉ. सत्यम उपाध्याय, डॉ. अनीता सिंह एवं डॉ. गीता सिंह ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें छात्राओं को सशक्तिकरण के वास्तविक अर्थ से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त शिक्षक भी उपस्थित रहे।