• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Responsibility of the Chairperson's post handed over due to health reasons; Sushma Singh becomes the new Chairperson.

स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा, सुषमा सिंह बनीं नई अध्यक्ष

वाराणसी। संगठन की नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित की गईं आरती पाठक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपना दायित्व सुषमा सिंह को सौंप दिया है। इसके बाद सोमवार को प्रियंवदा सिंह के आवास पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सुषमा सिंह ने की। बैठक में नए सत्र की कार्ययोजना, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि सचिव पद के लिए चयनित नलिनी पाठक के स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी जगह राधा सिंह को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग और सहभागिता से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तथा आगामी सत्र के कार्यक्रमों का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रियंवदा सिंह, सुनीता साहनी, बीना साहनी, सुषमा शुक्ला, बिंदु गुप्ता, राजश्री जैन, रेखा सिंह एवं लक्खी गुप्ता उपस्थित रहीं। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की प्रगति, मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।