रामपुर ।उत्तर प्रदेश/ पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना मिलक के अन्तर्गत चौकी रठौंडा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय पर बने अभिलेखो, उनमे अंकित की जाने वाली प्रवष्टियों एवं साफ सफाई को चैक किया गया । साथ ही चौकी परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओ का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
महोदय ने स्पष्ट किया कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को शालीनता से सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।