इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बिहारी जी के जयकारों के साथ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचकर बिहारी जी के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे, जिनमें बख्शी का तालाब अध्यक्ष वेद रतन सिंह ,बब्बू पांडे, प्रदीप सिंह, लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित, नागेंद्र बहादुर सिंह, इतेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री दिलीप मिश्रा, हरिओम अवस्थी, विपिन सिंह, योगेश शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यापारी शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ।