वाराणसी में चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रशासन टीम ने आरवीएनएल को 8 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवीएनएल ने 20 ओवर में 193 रन बनाए, जिसमें चंचल यादव ने शानदार 101 रन की पारी खेली। जवाब में प्रशासन टीम ने 12.5 ओवर में ही 195 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष यादव (66 रन) और ऋषि कपूर (65 रन) की तेज पारियों ने टीम को आसान जीत दिलाई। प्रशासन के कलाम अली खान को उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।